भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म बनी RRR , नेटफ्लिक्स पर 4.5 करोड़ घंटे से ज्यादा समय तक देखी गई फिल्म

6/23/2022 5:16:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आरआरआर’ अपनी रिलीज के 3 महीने बाद भी सुर्खियों में हैं। फिल्म को लोगों का ताबड़तोड़ प्यार मिला है। मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था। इसी बीच नेटफ्लिक्स ने गुरूवार को बताया कि फिल्म ‘आरआरआर’ का हिंदी संस्करण दुनियाभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म’ बन गया है।

 

नेटफ्लिक्स के अनुसार ‘आरआरआर' (हिंदी) दुनियाभर में ‘‘4.5 करोड़ घंटे से ज्यादा समय'' देखी गयी। फिल्म की अवधि 3 घंटे 2 मिनट की है। कंपनी ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘आरआरआर इस समय दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म है।'' ‘आरआरआर' 2022 की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक भी है जिसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है। 


बता दें, एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ में एक्टर रामचरण और जूनियर एनटीरआर लीड रोल में हैं जबकि आलिया भट्ट और अजय देवगन सपोर्टिंग किरदार में नजर आए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News