पैन-इंडिया फिल्म "आरआरआर" को मिली रिलीज़ की नई तारीख; दुनिया भर के सिनेमाघरों में 7 जनवरी, 2022 में होगी रिलीज़!

10/2/2021 7:40:44 PM

नई दिल्ली/डिजिटल। टीम पैन-इंडिया फ़िल्म "आरआरआर" का सभी प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। इस तरह की फिल्म हमेशा दर्शकों के लिए एक सिनेमाई अनुभव देने के लिए होती है। ऐसे में, सिनेमाघरों को फिर से खोलने की हालिया घोषणा के साथ, आरआरआर के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख को थोड़ा आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 

 

बहुप्रतीक्षित फिल्म "आरआरआर" दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फ़िल्म को लेकर जो आशा और उत्साह है, वह अथाह है, इतने प्यार और स्नेह के साथ बनाए गए इस सिनेमाई नगीने को देखने के लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पेन स्टूडियोज ने पूरे उत्तर भारत में थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक राइट्स भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। 

https://www.instagram.com/p/CUhoue-JAb8/?utm_medium=copy_link 

इस फिल्म की शुरुआत से ही, प्रशंसकों ने अपनी रुचि दिखाई है, यह खबर प्रशंसकों के सर्वोत्तम हित में है, जो अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म को देखने का पूरा आनंद लेंगे। 

 

फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ मुख्य भूमिका में अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस जैसे स्टार-स्टडेड कलाकार शामिल हैं, जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सहायक भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 

तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित है जो अब 7 जनवरी 2022 में रिलीज़ होगी।

News Editor

AJIT DHANKHAR