शादी के पवित्र बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल, वहीं प्रियंका चोपड़ा का दिखा ROYAL LOOK

5/19/2018 5:51:02 PM

लंदन: फॉर्मर सूट्स की स्टार मेगन मार्कल आज प्रिंस हैरी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। प्रिंस हैरी और मेगन इस शादी के बाद ससेक्स के ड्यूक और डचेस के तौर पर जाने जाएंगे।

वहीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनको इस शाही शादी का खास न्यौता मिला है और वह लंदन भी पहुंच चुकी हैं।

हाल ही में उनकी शादी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनका अलग अंदाज देखकर आप उनके फैन हो जाएंगे। 

दरअसल, प्रियंका मेघन मार्कल की दोस्त हैं।

यही वजह है कि अब जब एक्ट्रेस मेघन मार्कल ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो उन्होंने अपनी भारतीय सहेली को भी इंवाइट किया।

प्रियंका और मेघन की पहली मुलाकात जनवरी 2016 में एली पत्रिका की ओर से आयोजित एक इवेंट के दौरान हुई।

इस फंक्शन में टीवी एक्ट्रेसेस शामिल हुईं। उस वक्त प्रियंका 'क्वॉन्टिको' में काम कर रही थीं। 

बताया जा रहा है कि शादी में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस, खुफिया अधिकारियों और सेना को शाही जोड़े की सुरक्षा के लिए कुछ भी करने का आदेश दिया गया है।

यहां तक की वे गोलियां भी चला सकते हैं। 


टीवी सीरिज सूट्स में मुख्य भूमिका निभाकर लोकप्रिय होने वाली मेगन ने 2011 में अमेरिकी निर्माता ट्रेवर एंजेलसन से शादी की थी, लेकिन 2013 में उनका तलाक हो गया।

हैरी और मेगन की मुलाकात 2016 में एक दोस्त के घर हुई थी।

कुछ महीने पहले चिकन बनाने के दौरान हैरी ने मेगन को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने हां कर दी।

Punjab Kesari