घर में बीमार पड़ी सबा आजाद के लिए उमड़ा रोशन परिवार का प्यार, बेटे की कथित गर्लफ्रेंड को भिजवाया खाना तो एक्ट्रेस ने जताया आभार

3/4/2022 4:18:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार ऋतिक रोशन पिछले काफी दिनों से कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था और दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। इसके बाद ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने तूल पकड़ लिया। ऋतिक के साथ-साथ उनकी फैमिली भी सबा का खूब रख रही है। हाल ही में रोशन फैमिली ने सबा को खान भेजा, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए धन्यवाद किया है।

 


हाल ही में सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह बीमार हैं और ऋतिक रोशन की फैमिली ने उनके लिए खाना भेजा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें पिज्जा और पास्ता नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जब आप घर पर बीमार हो लेकिन सबसे अच्छे लोग आपको खाना खिला रहे हों।' इसके साथ ही सबा ने इस कंचन रोशन, सुनारिका और पश्मीना रोशन को टैग करते हुए धन्यवाद भी कहा।

 

PunjabKesari


बता दें, पिछले महीने सबा ऋतिक और उनके परिवार के साथ लंच पर भी गई थीं। ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर पार्टी से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "खुशी हमेशा आसपास होती है .. खासकर रविवार को, दोपहर के भोजन के समय।" तस्वीर में राजेश रोशन, ऋतिक की मां पिंकी रोशन, उनके बेटे और अन्य एक फ्रेम में नजर आए थे।


सूत्रों के मुताबिक, ऋतिक रोशन सबा आजाद को लेकर काफी सीरियस हैं और अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं। वह शादी की करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, एक्टर ने इन सब खबरों पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News