रोमियो अकबर वाल्टर'' ने 2 दिन में कमाए 12 करोड़

4/8/2019 12:24:57 PM

मुंबई. जॉन अब्राहम की फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर' ने 2 दिन में  12 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। शुक्रवार को पहले दिन फिल्म का कलेक्शन लगभग 5 करोड़ रुपए था। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपए जुटाए।  खबरों के मुताबिक, यह फिल्म 35 से 40 करोड़ रुपए में बनी हैं और उस हिसाब से यह ठीक-ठाक शुरुआत है। 



अगर कहानी की बात करें तो  'रोमियो अकबर वाल्टर' (रॉ) 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश के जन्म की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। इस फिल्म में मौनी रॉय और जॉन अब्राहम लीड रोल में है। रॉबी ग्रेवाल इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।

कहानी

रोमियो (जॉन अब्राहम) एक बैंक में काम करता है और रॉ (जैकी श्रॉफ) उसे एक एजेंट के रूप में चुनकर अकबर मल्लिक बनाकर पाकिस्तान भेज देता है। वो वहां से कई महत्वपूर्ण जानकारियां भेजता है। इस बीच उसे किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है और रोमियो से अकबर मल्लिक बना यह रॉ एजेंट वाल्टर कैसे बनता है, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

Konika