एक बार फिर रोहित शेट्टी ने दिखाया बड़ा दिल, सिने कर्मियों की करेंगे आर्थिक मदद

8/6/2020 1:38:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अक्सर मुसीबत के समय में लोगों की मदद करते रहते हैं। कोरोनाकाल और लॉकडाउन के बीच रोहित कई बार गरीबों की मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने दरियादिली दिखाई है। इस बार रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड के सिने कर्मचारियों की मदद करने का फैसला लिया है। 


'खतरों के खिलाड़ी' की मेजबानी करने वाले रोहित शेट्टी इस रियलिटी टीवी शो के वर्तमान में प्रसारित हो विशेष संस्करणों से मिले पारिश्रमिक का एक हिस्सा जूनियर कलाकारों, बैकग्राउंड डांसर्स, स्टंटमैन, लाइटमैन और श्रमिकों की मदद के लिए देने का फैसला लिया है।  इन पैसों को सीधे लोगों अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

बताते चले कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत में रोहित शेट्टी ने एफडब्ल्यूआईसीई और लॉकडाउन के कारण घर पर बैठे फोटोग्राफरों को भी मदद दी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। उन्होंने पुलिसकर्मियों के रहने के लिए 17 कमरों का इंतजाम किया था, ताकि वो ड्यूटी के बाद उन कमरों में रह सकें।


  

Edited By

suman prajapati