''खतरों के खिलाड़ी 8'' के लॉन्च के दौरान चोटिल हुए रोहित शेट्टी, नज़र आए सभी कटेंस्टेंट

5/10/2017 3:48:26 PM

मुंबई: रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 आने वाला है। इस शो में कई फेमस टीवी स्टार्स ने हिस्सा लिया है। होस्ट रोहित शेट्टी ने धमाकेदार अंदाज में शो को लॉन्च किया है। लॉन्च इवेंट के दौरान रोहित ने शो में हिस्सा ले रहे कटेंस्टेंट को भी इंट्रोड्यूस करवाया।

रोहित शेट्टी ने इस लॉन्च इवेंट के दौरान कुछ स्टेज पर एक्शन दिखाया। 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 8 में पहलवान गीता फोगाट, रित्विक धनजानी, रवि दुबे, करण वाही, निया शर्मा, लोपा मुद्रा, मनवीर गुर्जर जैसे बड़े स्टार्स हिस्सा ले रहे हैं।

बता दें कि लॉन्च इवेंट के दौरान एक्शन सीन करते हुए रोहित शेट्टी ने खुद को चोटिल कर लिया। रोहित ने अपनी चोट पर बोलते हुए कहा कि जब इस शो के लिए मैं खुद को चोटिल कर सकता हूं तो सोचिए कटेंस्टेंट का क्या हाल होने वाला है। रोहित ने बताया कि बॉलीवुड में अक्षय कुमार और अजय देवगन खिलाड़ी के भूमिका में नज़र आते हैं।