करण जौहर के शो में दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए रोहित शेट्टी, बताया निधन के बाद देखने पड़े थे बुरे दिन

12/21/2023 1:56:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने हाल ही में करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण में शिरकत की। करण के अपकमिंग शो में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। इसी बीच एक क्षण ऐसा भी आया, जब वो काफी इमोशनल हो गए। रोहित अपने दिवंगत पिता को याद कर भावुक हो गए।


शो में रोहित शेट्टी ने बताया कि उनके पिता एक फेमस स्टंटमैन थे, जब उनका निधन हुआ, उस समय वह सिर्फ 8 साल के थे। जब तक वह 16 साल के भी नहीं हुए, उस समय उनके परिवार को कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पिता के निधन और उसके बाद वित्तीय संकट के बाद, उनकी मां ने फिल्मों में एक जूनियर कलाकार के रूप में फिर से काम करना शुरू कर दिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इसके बाद रोहित शेट्टी ने बताया कि वह 12 या 13 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। शुरुआत में उन्होंने कॉटन ग्रीन में वेटर के रूप में काम किया और बाद में बॉडीबिल्डिंग और बॉक्सिंग में रुचि ली। इसके बाद किसी ने उन्हें फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने का सुझाव दिया और आज वह इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं।


 

Content Writer

suman prajapati