''सर्कस'' से सामने आया रणवीर का लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

5/10/2022 1:54:45 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कई बड़ी फिल्मों के साथ अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर खूब चर्चा में छाए हुए हैं। इसके अलावा वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' मेंभी नजर आने वाले हैं। 'सिंबा' की ग्रैंड सफलता के बाद एक बार फिर रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

 

वहीं अब रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की रिलीज की घोषणा की है। ये फिल्म 23 दिसंबर 2022 को दुनिया भर में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी रोहित ने लिखा कि “सर्कस एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। सिनेमाघरों में इस फिल्म का जश्न मनाने के लिए क्रिसमस की छुट्टियों से बेहतर कोई समय नहीं है।” बता दें कि 'सर्कस' विलियम शेक्सपियर के लिखे नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से प्रेरित होगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

 

फिल्म में रणवीर के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। खास बात बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल देखने को मिलेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News