Video: सैलून के बाहर स्पॉट हुए रोहनप्रीत तो लोगों ने किया ट्रोल, बोले- अब पेपराजी बोलेंगे वो देखो नेहा का पति
11/27/2020 1:00:59 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत की शादी को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। शादी के बाद कपल दुबई में हनीमून एंजॉय करने गए थे। वहां से नेहा ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अब हाल ही में ये कपल हनीमून मनाकर मुंबई लौट आया है। मुंबई की सड़कों पर स्पॉट होते ही नेहा और रोहन मीडिया के कैमरे में कैद हो गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दोनों यूजर्स के निशाने आ गए और ट्रोल होने लग गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहनप्रीत अपनी गाड़ी से निकलते ही सैलून की ओर बढ़ रहे हैं और कैमरामैन से हाय-हेलो करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रोहन मास्क को कानों में पहनने के बजाए हाथ से पकड़कर मुंह ढकते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को देखते ही यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लग गए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, अब पेपराजी बोलेंगे, वो देखो नेहा का पति।
वहीं दूसरे ने लिखा, 'अब सारे पेपराजी बोलेंगे वो देखो नेहा का पति, अब ऐसो को भी देखना पड़ेगा।'
कईयों ने कहा- अब इसे सिर्फ नेहा के पति के तौर पर जाना जाएगा।
बता दें नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को शादी के राइजिंग स्टार रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की मुलाकात 'नेहू दा व्याह' गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के प्यार का परवाना चढ़ा और अक्टूबर में कपल ने शादी कर ली।