Promo: शुरु हुआ शहनाज गिल का स्वयंवर,शादी के लिए सिंगर को पंजाब से आए रिश्ते

2/17/2020 4:18:08 PM

मुंबई: 'बिग बॉस 13' से बाहर आकर अब शहनाज गिल अपने नए शो मुझसे शादी करोगे की शूटिंग में जुट गए हैं। शो आज से रात 10.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। हाल ही में अब इस शो का पहला प्रोमो भी आ गया है। वीडियो में शहनाज स्टेज पर खड़ी दिख रही हैं।

PunjabKesari

इसके बाद शो के होस्ट मनीष पाॅल आते हैं। मनीष शहनाज से पूछते हैं कि घर में कितने लड़के जाने चाहिए। इस पर शहनाज कहती है 20 या 25।

PunjabKesari

शहनाज की ये बातें सुन मनीष कहते हैं- मैडम लहंगा थोड़ी ना खरीदना है कि भइया 20-25 दिखा दो। इसके बाद मनीष शहनाज को कुर्सी पर बिठाते हैं और शो के कंटेस्टेंट्स को बुलाते हैं।

PunjabKesari

सबसे पहले शो में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह की एंट्री होगी। रोहन को देख शहनाज कहती हैं कि कमीने तू यहां क्या कर रहा है..तू तो मेरा दोस्त है।

PunjabKesari

इसके बाद रोहन शहनाज को इंप्रेस करते हैं। फिर मनीष शहनाज से पूछते हैं कि उनकी क्या राय है। इस पर शहनाज कहती है कि मैं किसी अपने को बुलाना चाहती हूं जो तुझे चुनेगा। इसके बाद सिंगर अपने भाई शहबाज को बुलाती है।

PunjabKesari

इसके बाद शहबाज रोहन से उनकी क्वालिटीज पूछते हैं। रोहन के बाद शो में 2 और कंटेस्टेंट की एंट्री होती हैं। इसमें से एक खतरों के खिलाड़ी 10 के कंटेस्टेंट बलराज सियाल हैं। प्रोमो में सभी काफी मस्ती करते दिख रहे हैं।  

PunjabKesari

बता दें कि बिग बाॅस में शहनाज गिल को काफी पसंद किया था। लोग उनकी हर अदा को काफी पसंद करते हैं। बिग बाॅस में शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था।

PunjabKesari

वहीं खबरें हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। खैर सिद्धार्थ इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Kuch aise liya @shehnaazgill ne apne aashiqon ka test, to check whether they are the best. 🤔 Dekhiye kis ko puchengi woh #MujhseShaadiKaroge, aaj raat se, Mon-Fri raat 10:30 baje sirf #Colors par.

A post shared by Colors TV (@colorstv) on Feb 17, 2020 at 2:00am PST


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News