Video: टीम मेंबर के साथ हुई बदसलूकी के बाद एयरलाइन कर्मचारी पर भड़के रोहन मेहरा

6/17/2018 12:37:11 PM

मुंबई: टीवी एक्टर रोहन मेहरा इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड कांची सिंह के साथ दक्षिण कोरिया में वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं। दोनों वहां टूरिज्म के प्रमोशन के लिए गए हैं। कोरिया से आकर रोहन और उनकी टीम को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट लेनी थी, लेकिन एयरपोर्ट पर एयरलाइन के कर्मचारी ने उनकी एक साथी के बदसलूकी की। जिस वजह से रोहन कर्मचारी पर भड़क गए। दरअसल, रोहन और कांची की टीम ने दिल्ली से मुंबई की टिकट पहले ही बुक करवा ली थी। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उन्हें कहा गया कि फ्लाइट की बुकिंग ज्यादा हो गई है इसलिए वह उन्हें 3 टिकट ही दे सकते हैं। इसके बाद कर्मचारियों के साथ रोहन की टीम की बहस होने लगी। 

दरअसल, रोहन और कांची के साथ कुछ और लोग भी थे। रोहन के साथ उपस्थित एक महिला अपने फोन पर इस घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। तब उस कर्मचारी ने उनके हाथ से जबरदस्ती फोन छीन लिया। रोहन ने इस घटना की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा- सुबह 3 बज रहे थे। हम अपने समय पर थे। एयर इंडिया का बेहद भयानक मैनेजमेंट और स्टाफ है। उन्होंने हमारा चेक-इन जान-बूझ कर देर किया क्योंकि उनकी फ्लाइट की ओवर बुकिंग हो गई थी। वह ओवरबुक कैसे कर सकते हैं, जब हमने टिकटें पहले से ही बुक कर रखी थी। खबरों की मानें तो रोहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। 

Punjab Kesari