गर्लफ्रेंड के साथ वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं रोहन मेहरा, 'ये रिश्ता क्या.. के सेट पर हुआ था प्यार

6/10/2018 1:23:53 PM

मुंबई: टीवी रिएलिटी शो "बिग बॉस 10" के एक्स कंटेस्टेंट रोहन मेहरा इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड कांची सिंह के साथ दक्षिण कोरिया में वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों वहां टूरिज्म के प्रमोशन के लिए गए हैं।

हाल ही में कांची और रोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एयरपोर्ट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

दोनों की पॉपुलेरिटू की बात करें तो इनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। 

बता दें कि रोहन और कांची दोनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुके हैं।

वहीं दोनों को प्यार हो गया था। हालांकि शो में दोनों कजिन के रोल में थे।

वहीं अब दोनों ने शो छोड़ दिया है। रोहन अंतिम बार 'ससुराल सिमर का' में नजर आए थे।

वहीं कांची कैमरे से दूर सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंक के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। 

Punjab Kesari