कैंसर से जंग हारे सिंगर लिटिल रिचर्ड, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस

5/10/2020 1:28:42 PM

लंदन: फेमस सिंगर लिटिल रिचर्ड का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 87 की उम्र में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी सिंगर की फैमिली ने दी। रिचर्ड लंबे समय से बीमार थे। रिचर्ड का निधन कैंसर से हुआ। वे इन दिनों अमेरिका के टुल्लाहोमा शहर में रह रहे थे। वह बेहद शानदार अंदाज में पियानो बजाते थे जिसके फैंस दीवाने थे।

PunjabKesari

रिचर्ड के निधन से पूरा हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकार लिटिल रिचर्ड के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। रिचर्ड का करियर 1940 के दशक में शुरू हुआ था। उन्हें 'टुट्टी फ्रूटी' और 'लॉन्ग टॉल सैली' के लिए भी जाना जाता है।

PunjabKesari

बता दें कि लिटिल रिचर्ड का जन्म जॉर्जिया में दिसंबर 1932 में हुआ था। उनका पूरा नाम रिचर्ड पेन्निमन था। लिटिल रिचर्ड के पिता नहीं चाहते थे कि वो एक गायक बने लेकिन उन्होंने गायक बनकर एक अलग ही फैन जोन तैयार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News