रोशेल ने शेयर की बेटी की पहली झलक, हाथों में यूं थामे दिखीं 12 दिन की लाडली का हाथ

10/13/2023 12:17:38 PM

मुंबई: टीवी कपल  रोशेल राव और कीथ सिकेरा इन दिनों अपनी नन्हीं परी की देखभाल में बिजी हैं। कपल ने 1 अक्टूबर 2023 को प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। हाल ही में न्यू माॅम रोशेल ने अफनी लाडली की पहली तस्वीर शेयर की।

इसके साथ ही उन्होंने एक न्यूबोर्न बेबी गर्ल की मां के रूप में अपने आखिरी 12 दिनों के बारे में बात की। शेयर की तस्वीर में रोशेल और कीथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कपल की नींद नहीं पूरी हुई है।

रोशेल ने अपनी बेटी के नन्हे हाथों को थामे हुए एक और तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'छले 12 दिन बेहद पागलपन भरे थे और उनकी लाइफ के सबसे अच्छे दिन भी थे। हम आपको सभी क्रेजीनेस का जल्द अपडेट देंगे तब तक हमारी लिटिल फैमिली को हमेशा की तरह अपनी प्रेयर्स में रखें।'

बता दें कि 3 अक्टूबर  2023 को रोशेल ने अपनी बेटी के वेलकम की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने एक प्यारा मोनोक्रोम वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बेटी के जन्म की डिटेल शेयर की गई थी। इसके साथ ही रोशेल ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने बच्चे के लिए प्रार्थना की थी। उन्होंने लिखा था-'हम क्लाउड नाइन पर हैं, बेबी सिकेरा यहां है! 01.10.23 ब्लेस्ड पेरेंट्स रोशेल और कीथ।'

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma