पैदा होते ही NICU में एडमिट हुई थी रोशेल-कीथ की लाडली,15 दिन पूरे होने पर एक्ट्रेस ने दिखाई नन्हीं परी की झलक

10/18/2023 12:44:04 PM

मुंबई: रोशेल राव और कीथ सिकेरा इस समय अपनी पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। रोशेल और कीथ ने 1 अक्टूबर, 2023 को एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। घर में बेटी की किलकारी गूंजने के बाद से ही कपल की खुशी सातवें आसमान है।

दोनों लाडली के पालन-पोषण करने की जर्नी से आए दिन मनमोहक झलकियां शेयर करते रहते हैं। अब कपल की लाडली 15 दिन की हो गई है। ऐसे में बेबी सिकेरा की प्यारी मां और पिता ने एक प्यारा सा वीडियो साझा किया जिसमें माता-पिता बनने की उनकी दो सप्ताह की जर्नी को ट्रैक किया गया है।

बेटी के जन्म को दो हफ्ते पूरे होने पर रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने एक जॉइंट पोस्ट में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में न्यूबोर्न बेबी गर्ल के कई मोमेंट्स दिखाए गए हैं जिसमें न्यू मॉम एंड डैड की छोटी बच्ची के जन्म के बाद पहली बार मुलाकात भी शामिल है। हम देख सकते हैं कि कैसे रोशेल और कीथ उसके जन्म के तुरंत बाद उसे अपने पास रखकर भावुक हो गए थे।

रोशल और कीथ की न्यू बोर्न बेबी गर्ल को पैदा होते ही NICU में भर्ती करना पड़ा था। वीडियो में उन्होंने बेटी की जन्म से लेकर अब तक की झलक दिखाते हुए बताया है कि कैसे जन्म के तुरंत बाद उनकी नन्ही परी को NICU में एडमिट करना पड़ा था।

उन्होंने बताया कि, बेबी का वजन काफी कम था इस वजह से उसे इमरजेंसी में रखना पड़ा था।  एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'ये पिछले दो सप्ताह हमारे जीवन के सबसे अच्छे और पागलपन भरे रहे हैं।

कभी नहीं पता था कि हम इस छोटे से बेबी को इतना प्यार कर सकते हैं। हम इस बात से शॉक्ड हैं कि यह प्यार पहले से ही हमारे अंदर इतना गहरा बदलाव कैसे ला रहा है और हमें एक से प्यार करने पर मजबूर कर रहा है।

12 अक्टूबर 2023 को रोशेल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह और उनके पति कीथ थे। तस्वीर में एक और तस्वीर दिखाई गई थी जिसमें हम कपल की बेटी के छोटे हाथों को देख सकते थे। इसके अलावा रोशेल ने खुलासा किया था कि पिछले 12 दिन बेहद पागलपन भरे थे और उनके जीवन के सबसे अच्छे दिन थे। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rochelle Rao Sequeira (@rochellerao)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma