'रोडीज' फेम रघु राम के घर गूंजी किलकारियां, वाइफ नताली ने बेटे को दिया जन्म

1/8/2020 3:09:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस टीवी रियलिटी शो 'रोडीज' फेम रघु राम के घर नन्हें बच्चे की किलकारियां गुंजी हैं। जी हां, शादी के एक साल पूरा होते ही रघु राम की वाइफ नताली डी लुसियो ने प्यारे बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रघु और नताली का बेटा नोर्मल और हेल्थी हुआ है और दोनों सुरक्षित हैं।


हाल ही में पेरेंट्स बने रघु और नताली इस अनमोल तोहफे को पाकर बेहद खुश हैं। बता दें नताली ने 6 जनवरी को मुंबई के हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है और ये सब वॉटर बर्थ के जरिए हुआ है। 


बता दें रघु ने गर्लफ्रेंड नताली को कुछ महीने डेट करने के बाद 12 दिसंबर, 2018 को थी। दोनों की शादी दो रीति रिवाजों से हुई थी। इन दिनों रघु फेमस रियलिटी शो 'रोडीज' को जज कर रहे हैं।  

Edited By

Vikas Sharma