प्रेग्नेंसी को खूब एंजाॅय कर रही है ''रोडीज'' फेम रघु की पत्नी, टैंक टाॅप में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

10/5/2019 9:43:53 AM

मुंबई: फेमस टीवी रियलिटी शो रोडीज फेम रघु राम के घर जल्द ही नन्हा मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। रघु राम की पत्नी नताली डि लुसियो प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी खुद रघु राम ने अगस्त में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर फैंस संग शेयर की थी।

वहीं अब हाल ही में नताली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

इस तस्वीर में वह अपने डॉग जुकजुक के साथ दिख रही हैं। लुक की बात करें तो नताली टैंक टाॅप और स्किनफिट जैगिंग में दिख रही हैं।

 

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-' हे लिटिल बेबी, जुकजुक आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हम सभी आपसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट में ये भी बताया कि वे 26 हफ्ते प्रेग्नेंट हैं।

 

बता दें कि नताली अपनी प्रेग्नेंसी के बावजूद काफी बिजी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट के सहारे ये भी बताया था कि प्रेग्नेन्सी के चलते महिलाओं को अपने करियर में ब्रेक नहीं लगाना चाहिए।

 

रघु राम ने बीते साल दिसंबर में साउथ इंडियन रीति रिवाज से नताली डि लुसियो संग शादी रचाई थी। शादी में फैमिली और करीबी दोस्तों ही शामिल हुए थे।  कपल ने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

नताली डि लुसियो के साथ दूसरी शादी 

रघुराम ने पहली शादी सुगंधा गर्ग से की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए थे। उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लिया था। अलग होने के बाद भी रघुराम और सुगंधा दोस्त हैं। नताली और रघु ने एक साल से ज्यादा समय तक रिलेशन में रहने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। काम की बात करें तो नताली ने फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश, चेन्नई एक्सप्रेस, लेडीज Vs रिकी बहल जैसी फिल्मों में गाना गाया है।
 

Smita Sharma