प्रेग्नेंट हैं रोडीज फेम रघु राम पत्नी नताली, इस खास अंदाज में दी नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी

8/5/2019 9:21:16 AM

मुंबई: फेमस टीवी रियलिटी शो रोडीज फेम रघु राम के घर जल्द ही नन्हा मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। रघु राम की पत्नी नताली डि लुसियो प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी खुद रघु राम ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है।

तस्वीर में नताली डि लुसियो अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। वहीं रघु राम पत्नी का बेबी बंप पकड़े दिख रहे हैं। नताली हाथ में बच्चे के शूज रखे नजर आ रही हैं। रघु राम ने कैप्शन मे लिखा- 'अपनी लाइफ के अभी तक के सबसे बड़े एडवेंचर के लिए तैयार हो रहा हूं।' 

बता दें कि रघु राम ने बीते साल दिसंबर में साउथ इंडियन रीति रिवाज से नताली डि लुसियो संग शादी रचाई थी। शादी में फैमिली और करीबी दोस्तों ही शामिल हुए थे।  कपल ने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

 

नताली डि लुसियो के साथ दूसरी शादी 

रघुराम ने पहली शादी सुगंधा गर्ग से की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए थे। उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लिया था। अलग होने के बाद भी रघुराम और सुगंधा दोस्त हैं। नताली और रघु ने एक साल से ज्यादा समय तक रिलेशन में रहने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। काम की बात करें तो नताली ने फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश, चेन्नई एक्सप्रेस, लेडीज Vs रिकी बहल जैसी फिल्मों में गाना गाया है।


 

Smita Sharma