''रोडीज 19- कर्म या कांड'': रिया चक्रवर्ती की टीम ने मारी बाजी, वाशु जैन के सिर सजा  जीत का ताज

10/16/2023 10:33:13 AM

मुंबई: 15 अक्टूबर (रविवार) को रियलिटी शो 'रोडीज 19- कर्म या कांड' ग्रैंड फिनाले था। धैर्य, जुनून और दृढ़ संकल्प को देखने के बाद अब हमें  'रोडीज 19- कर्म या कांड' का विनर मिल गया है। 19वें सीज़न की ट्राॅफी वाशु जैन ने अपने नाम की।  

रिया चक्रवर्ती के ग्रुप से वाशु ने सबको हराकर खिताब हासिल कर लिया। ट्राॅफी के साथ-साथ वासु को 5 लाख रुपए भी मिले। वहीं सिवेट तोमर जो प्रिंस नरूला के गैंग का हिस्सा थे उन्होंने फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया। 

 

वाशु  ने ऑडिशन के दौरान अपनी शारीरिक शक्ति और लचीलेपन से गैंग लीडर्स के होश उड़ा दिए। वहीं से एक वॉर छिड़ गया था। वाशु ने पहले प्रिंस के साथ अपनी जर्नी शुरू की लेकिन ग्रुप की अदला-बदली के कारण वह रिया के ग्रुप में शामिल हो गए। वाशु अपने फोकस के साथ शो के विनर बन गए, जिससे रिया का ग्रुप जीत गया।


 


 

Content Writer

Smita Sharma