हार्ट अटैक के चलते कन्नड़ आरजे रचना का निधन, 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

2/23/2022 10:27:23 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि लोकप्रिय कन्नड़ रेडियो जॉकी रचना का मंगलवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया।  रेडियो जाॅकी हार्ट अटैक के चलते महज 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं।

 जानकारी के मुताबिक जेपी नगर के अपने फ्लैट में रहने वालीं रचना को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पास अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं आरजे के अचानक हुए निधन की खबर सामने आते ही सभी सदमे में हैं। कन्नड़ टीवी जगत के कई कलाकारों ने युवा आरजे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

वहीं रचना के साथी आरजे और डांसिंग स्टार सीजन 1 के कंटेस्टेंट आरजे प्रदीप ने भी अपनी दोस्त के अचानक हुए निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर कहा-'आपकी आत्मा को शांति मिले आरजे रचना। वह निश्चित रूप से नम्मा बेंगलुरू की सबसे अच्छी जॉकी में से एक थीं। इस छोटी उम्र में दिल का दौरा, यह क्या हो रहा है?'

इसके अलावा पूर्व आरजे और एक्ट्रेस सुजाता अक्षय ने भी रचना के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-' विश्वास नहीं हो रहा है। ओम शांति। हमारी दोस्ती हमेशा याद रहेगी।'

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma