बीच पर Hot Yoga करती नजर आईं एक्ट्रैस, पति ने की हॉट तस्वीरें शेयर

1/30/2018 3:41:55 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस रिया सेन गोवा में हसबैंड शिवम तिवारी के साथ हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। अपने वेकेशन के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं जिसमें ये बिकिनी में हैं और बहुत ही सेक्सी दिख रही हैं।

शेयर की गई तस्वीरों में रिया टू पीस बिकिनी में बीच किनारे हॉट योगा कर रही है। ये लवली मूमेंट रिया के ही हसबैंड ने अपने कैमरे में क्लिक किया है। दरअसल, रिया के हसबैंड शिवम तिवारी फोटोग्राफर हैं। ये अक्सर ट्रैवल ट्रिप और डेस्टिनेशंस के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

पिछले साल 16 अगस्त को रिया ने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से गुपचुप शादी की थी। जबसे इस कपल ने शादी की है तबसे ये प्राग, लाओस, ऋषिकेश और दिल्ली जैसी जगहों पर वेकेशन एन्जॉय कर चुके हैं।

बड़े पर्दे पर आखिरी बार इन्हें डायरेक्टर अग्निदेव चटर्जी की बंगाली फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में देखा गया था। यह फिल्म शीना बोरा मर्डर केस पर बेस्ड थी।