क्या रिया ने प्रेग्नेंसी की वजह से ब्वॉयफ्रैंड के साथ जल्दबाजी में की शादी

8/18/2017 4:49:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस रिया सेन ने अपने ब्वॉयफ्रैंड शिवम तिवारी से साथ शादी कर ली है। कहा जा रहा है कि रिया मां बनने वाली हैं जिसके कारण उन्होंने जल्दबाजी में इस शादी का फैसला किया है। 

कहा जा रहा है कि यह शादी बुधवार को ही हो गई थी। अब रिया की बहन राइमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीरें शेयर कर इस बात की पुष्टि‍ कर दी है कि रिया सेन की शादी हो चुकी है। रिया-शिवम ने पुणे में परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। शिवम अक्सर रिया के साथ इंस्टाग्राम तस्वीरों में दिखाई देते हैं। हालांकि, शादी से पहले रिया ने शिवम के साथ अपने रिलेशनशिप पर कभी खुलकर बात नहीं की।

बता दें कि मुनमुन सेन की बेटी और सुचित्रा सेन की पोती रिया सेन इससे पहले कई फेमस सेलिब्रेटीज को डेट कर चुकी हैं। रिया ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। इसी दौरान उनका और जॉन अब्राहम का प्यार प्यार चर्चा में आया था।