पूजा भट्ट के बाद कांग्रेस की'' भारत जोड़ो यात्रा'' में शामिल हुईं एक्ट्रेस रिया सेन, सांसद राहुल गांधी के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

11/17/2022 2:02:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों के साथ साथ बॉलीवुड सेलिब्रेटीज का भी खूब साथ मिल रहा है। एकट्रेस पूजा भट्ट के बाद अब इस अभियान में एक्ट्रेस रिया सेन भी शामिल हो गई हैं। रिया ने गुरुवार को कांग्रेस  सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में 'भारत जोड़ो यात्रा' ज्वाइन की है। इस अभियान में शामिल हुईं रिया की राहुल गांधी के साथ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


रिया सेन की ये तस्वीरें नेशनल एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन करने के बाद काफी खुश हैं और राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा भी करती दिख रही हैं।


बता दें, रिया सेन से पहले एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।  


वहीं रिया सेन की बात करें तो वह दिग्गज एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म ‘स्टाइल’ से अपने करियर की शुरूआत की थी।  रिया हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

  

Content Writer

suman prajapati