जिराफ ने रिया सेन को किया फ्रेंच ''Kiss'', वीडियो देख यूजर्स बोले ''लक्की जानवर,काश मैं इसकी जगह होता''
8/26/2019 12:04:27 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह अनपी तस्वीरों और वीडियोज की वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। हाल ही में रिया ने सोशल साइट अकाउंट पर एक वीडियो सेयर की है। वीडियो में रियान एक जिराफ को किस करती हुई नजर आ रही हैं। जहां उन्हें एक जिराफ फ्रेंच किस करता हुआ नजर आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि, वो जिराफ को करीब से निहारती दिख रही हैं और तभी जिराफ उनके मुंह को चाटने लगता है।
रिया के मुताबिक, यह जिराफ का फ्रेंच किस है। इसका वीडियो रिया सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। रिया ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में भी फ्रेंच किस लिखा हुआ है। बता दें कि रिया इन दिनों केन्या में घूम रही हैं। केन्या में ही रिया ने ये वीडियो बनाया है। रिया का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
फैंस ने किए ऐसे कमेंट
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट्स में कह दिया है कि जिराफ बहुत लकी है। एक यूजर ने कहा-' मुझे अब इस जिराफ से जलन हो रही है। इस तरह के कई कमेंट्स किए गए हैं।
काम की बात करें तो रिया ने 2001 में आई फिल्म स्टाइल से बाॅलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने हिन्दी से लेकर तेलगु, मलयालम ,बंगाली ,इंग्लिश और अन्य कई भाषाओं के फिल्मो में काम किया। पिछली बार साल 2016 में 'हीरो 420' और 'डार्क चॉकलेट' नाम की फिल्मों में नजर आईं थीं। रिया 2017 में अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से शादी कर घर बसा चुकी हैं।
View this post on InstagramFrench kiss in Kenya 🇰🇪 👅💋 . . . #love #instagood #happy #beautiful
A post shared by 𝙍𝙞𝙮𝙖 𝙎𝙚𝙣 (@riyasendv) on