16 की उम्र में ''याद पिया की'' गाने से पॉपुलर हुईं थीं रिया सेन, MMS ने डुबो दिया करियर

1/24/2020 11:35:32 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा से लेकर बंगाली, मराठी और तेलगू फिल्मों में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रिया सेन का आज बर्थडे है। रिया सेन आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दें एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर से कहीं ज्यादा अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में रहीं। इन दिनों भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपने हॉट अवतार से फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब रहती हैं। जितना एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में रही हैं, उतना ही ये पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आईं थी। तो चलिए ऐसे में जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें...


कोलकाता में जन्मी रिया सेन खूबसूरत एक्ट्रेस मुन मुन सेन की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा कई बंगाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने साल 2001 में हिंदी फिल्म 'स्टाइल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 


बता दें रिया सिर्फ 16 साल की उम्र में सिंगर फाल्गुनी पाठक के गाने 'याद पिया की' में नजर आई थी, जिसमें उसके डांस और लुक को काफी पसंद किया गया। इस गाने से एक्ट्रेस को खूब पॉपुलेरिटी हासिल हुई थी।

इस गाने के बाद से ही एक्ट्रेस को फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे। जिस समय एक्ट्रेस फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रही थी, तभी एक्ट्रेस की लाइफ कई सारे विवादों से घिर गई। 


एक समय था जब रिया का एक एमएमएस लीक हुआ तो एक्ट्रेस का नाम खूब चर्चा में रहा। दरअसल साल 2005 में रिया अश्मित पटेल संग रिलेशनशिप में थी।

इसी अफेयर के बीच दोनों का एक अश्लील एमएमएस वायरल हुआ था, जिसके कारण एक्ट्रेस के करियर को ब्रेक लग गया था।  


दरअसल, रिया सेन ने फिल्म के सेट पर अपने को-स्टार के कपड़े उतार दिए थे, दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आए थे और दोनों का ये वीडियो वायरल हो गया था। लेकिन बाद में रिया और अश्मित ने इस वीडियो को झूठा साबित कर दिया था। 


लव लाइफ के बीच रिया का नाम कई एक्टर्स से जुड़ चुका है। तीन साल पहले रिया की गुपचुप शादी ने सभी को हैरत में डाय दिया था।

रिया ने साल 2017 में बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से प्राइवेट शादी कर ली थी। जिसके बाद दोनों की जल्दबाजी की खबरें सामने आईं कि रिया सेन शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसी वजह से उन्होंने जल्दी में शादी की।

हालांकि, बाद में रिया ने ऐसी खबरों को अफवाह बताया था।

Edited By

suman prajapati