जैकी भगनानी के साथ काम करने को उत्साहित हैं रित्विक भौमिक

1/9/2021 1:42:20 PM

नई दिल्ली। रित्विक भौमिक ने बंदिश बैंडिट्स की शानदार सफलता के बाद एक रोमांटिक और खूबसूरत शुरुआत की है। अभिनेता ने हाल ही में अपने आगामी म्यूजिक वीडियो 'क़तरा' के लिए जैकी भगनानी के जेजस्ट म्यूजिक के साथ हाथ मिलाया है जिसमें वह करिश्मा तन्ना के साथ नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ritwik Bhowmik (@ritwikbhowmik) द्वारा साझा की गई पोस्ट

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी उत्सुकता व्यक्त है। उनकी ये उत्सुकता इस पोस्ट में साफ -साफ नजर आ रही है।2021 का सबसे रोमांटिक ट्रैक जल्द ही रिलीज किया जाएगा और इस जादू को सुनने के लिए हर गुजरते दिन के साथ उत्साह बढ़ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ritwik Bhowmik (@ritwikbhowmik) द्वारा साझा की गई पोस्ट

फैंस को आएगा पसंद
संजीव चतुर्वेदी द्वारा लिखित पहला गीत 'कतरा', स्टेबिन बेन द्वारा गाया गया है और संजीव-अजय द्वारा रचित है जो 11 जनवरी से सभी प्लेटफार्म पर लाइव होगा। करिश्मा तन्ना और ऋत्विक भौमिक पर फिल्माया गया यह वीडियो रोमांस, उदासी और प्यार की भावना को प्रदर्शित करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News