गणेश चतुर्थी 2020: हाथ से गणपति की प्रतिमा बना गणेश उत्सव की तैयारियों में जुटे स्टार्स, तस्वीरें वायरल

8/20/2020 12:32:03 PM

मुंबई. गणेश चतुर्थी उत्सव का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं। हर कोई इसे लेकर बहुत उत्सुक हैं। हर जगह इसकी तैयार चल रही हैं। हर जगह गणपति की मूर्तिया बनाई जा रही हैं। इस सब में स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। स्टार्स भी इस त्योहार को  बहुत उत्सुकता से मनाते हैं। बहुत सारे स्टार्स ऐसे भी हैं जो गणपति बप्पा की मूर्ति अपने हाथो से बनाते हैं। चलिए आपको उन स्टार्स से मिलते हैं---

ऋत्विक धनजानी

टीवी स्टार ऋत्विक धनजानी काम से कुछ पल चुराकर इन दिनों गणेश भगवान की मूर्ति बना रहे हैं। गणेश चतुर्थी के दिन ऋत्विक धनजानी अपने हाथ से बने बप्पा को ही घर में स्थापित करेंगे।


करण वाही

ऋत्विक धनजानी की तरह की उनके दोस्त करण वाही भी बप्पा की मूर्ति अपने हाथ से बना रहे हैं। ये दोनों दोस्त हर साल मिलकर बप्पा को अपने घर का मेहमान बनाते हैं।


राकेश बापट

टीवी स्टार राकेश बापट भी इन दिनों गणेश की प्रतिमा को आकार देने में लगे हुए हैं। हर साल राकेश अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति बनाते हैं।


रितेश देशमुख

बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख बीते कई साल से अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाते चले आ रहे हैं। हर साल रितेश गणेश उत्सव से ठीक पहले घर के गार्डन में मिट्टी से बप्पा की मूर्ति बनाते हैं।


दिया मिर्जा

एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर पर ही गणपति बनाना पसंद करती हैं। बीते साल दिया मिर्जा की ये तस्वीर काफी वायरल हुई ती जिसमें वह गणपति बप्पा की इस मूर्ति को आकार देती नजर आ रही हैं। 


रिचा चढ्ढा

एक्ट्रेस रिचा चढ्ढा भी इकोफ्रेंडली गणपति की स्थापना करती हैं। बीते साल रिचा चढ्ढा ने मिट्टी के बने गणपति को अपने घर में विराजमान किया था जिसको उन्होंने अपने घर के गमले में विसर्जित किया था।

Smita Sharma