कास्टिंग काउच के बुरे एक्स्पीरियंस से गुजर चुके हैं ऋत्विक धनजानी, बोले- तंग गलियों में ले जाकर डायरेक्टर ने मेरे साथ गलत करने की कोशिश की

1/29/2022 7:58:56 PM

मुंबई. इंडस्ट्री में बहुत सारे स्टार्स कास्टिंग काउच का सामना कर चुके हैं। इनमें लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी शामिल है। एक्टर ऋत्विक धनजानी का कास्टिंग काउच का काफी खराब एक्स्पीरियंस रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस बारे में बात की है। 

PunjabKesari
ऋत्विक ने कहा- डायरेक्टर मुझे तंग गलियों में लेकर गया। लोटस बेडरूम के बराबर में एक छोटी सी गली जा रही थी। छोटे नंगे बच्चे भाग रहे थे। अजीब सी जगह छोटी सी जगह और मैंने कहा कि यहां पर ऑफिस है? चलो भाई, ठीक है।कोई नहीं तो हम उस गली में गए और वहां सीधे हाथ पर एक दरवाजा था। सीढ़ियां ऊपर की ओर जा रही थीं। वह वहां गए और चार सीढ़ी चढ़ने के बाद वह पीछे मुड़े और कहा कि इधर आओ, यह मेरा ऑफिस है।

PunjabKesari
ऋत्विक ने आगे कहा- वह शख्स मुझे इंडस्ट्री के बारे में बता रहा था तो बात बताते-बताते उसने मेरे से कहा कि यहां दो तरह के लोग हैं। स्मार्ट वर्कर्स और दूसरे हार्ड वर्कर्स और इतनी ही देर में उन्होंने मेरी थाई पर हाथ फेरना शुरू कर दिया. मैं तुरंत लैपटॉप बंद किया और वहां से बाहर निकलकर भागा।

PunjabKesari
बता दें साल 2019 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि लड़के भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं। ऋत्विक ने प्रियंका को इस बात में सपोर्ट किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि स्ट्रगलिंग न्यूकमर्स के साथ यह छोटे लेवल के लोग ज्यादा करते हैं। अच्छे और डायरेक्टर्स इस तरह की हरकतें नहीं करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News