Video: सुबह लेट उठने पर खाने में मिलते हैं चप्पल, रितेश देशमुख ने दुखी होकर सुनाया हाल

4/16/2021 3:03:08 PM

मुंबई. एक्टर रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्टर फैंस के साथ फनी वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में रितेश ने अपने कुछ फनी वीडियोज शेयर किए हैं, जो सबका ध्यान खींच रहे हैं।


रितेश ने दो फनी वीडियोज शेयर किए हैं। पहले में रितेश व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं और एक्टर जूस पी रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड से आवाज आ रही है- आप जब सुबह लेट उठते हो तो आपको खाने में क्या मिलता है? इसका जवाब देते हुए रितेश कहते हैं- चप्पल।

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

दूसरे वीडियो में रितेश अपना सिर पकड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर की वाइफ जेनेलिया पूछती है- क्या हुआ? जिसपर रितेश बोलते हैं- सिर दर्द। इसके बाद जेनेलिया कहती हैं- कहां हो रहा है। जिसे सुनकर रितेश चकरा जाते हैं। फैंस इन वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

काम की बात करें तो रितेश बहुत जल्द फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी।

 

Content Writer

Parminder Kaur