जेनेलिया ने खुद बजाई तालियां और बच्चों से कटवाया बर्थडे केक, वीडियो शेयर कर बोले पति रितेश- परफेक्ट सेलिब्रेशन

8/6/2021 1:19:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने गुरुवार को अपना 34वां बर्थडे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। उनके पति और एक्टर रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बच्चे और जेनेलिया काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


रितेश देशमुख द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जेनेलिया को ताली बजाते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के बेटे रियान और राहिल देशमुख अपने अन्य दोस्तों संग मां के जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस का डॉगी भी शामिल हुआ। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है।


View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- "बर्थडे गर्ल जेनेलिया! परफेक्ट सेलिब्रेशन।" 

 

बता दें, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने दो बेटों रियान और राहिल को जन्म दिया। अब जेनेलिया अपनी फैमिली के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करती हैं। 
 

Content Writer

suman prajapati