वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे हैं निशिकांत कामत, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर बताया 'वो अभी जिंदा हैं'

8/17/2020 2:38:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की खबरें सुनने में आ रही थीं, लेकिन ये सब खबरें झूठ है। ऐसी खबरों को एक्टर रितेश देशमुख ने झूठ ठहराया है। रितेश ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि निशिकांत की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर हैं।

PunjabKesari


रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वह अब भी जिंदा हैं और लड़ रहे हैं। उनके लिए दुआ करें।' 

 

बता दें निशिकांत के निधन की अफवाह के बाद कई बॉलीवुड डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा समेत कई स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दे दी थी। लेकिन अब रितेश ने उनकी हेल्थ की खबरों को लेकर सब साफ कर दिया है।
बता दें निशिकांत कामत बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर्स में से एक है। वो दृश्यम, मदारी, मुंबई मेरी जान, रॉकी और हैंडसम जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। इसके अलावा निशिकांत एक्टिंग की दुनिया में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News