लैक्मे फैशन वीक पर जेनेलिया-रितेश की मैचिंग, लव बर्ड्स के डैशिंग लुक ने जीता सबका दिल

8/23/2019 11:36:13 AM

मुंबई: लैक्मे फैशन वीक 2019 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड सेलेब्स का रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरना शुरू कर चुके हैं। लैक्मे फैशन वीक के रैंप अब तक कई स्टार्स अपनी खूबसूरत अदाएं दिखा चुके हैं।

वहीं, वीरवार रात इवेंट में सभी के बीच चर्चा का विषय रहे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा। इस फैशन शो में रितेश ने पत्नी जेनेलिया के साथ वॉक किया। रैंप वॉक दौरान कपल काफी खुश नजर आया। कपल की रैंप पर धांसू एंट्री कर सभी का दिल जीत लिया।

इस दौरान रितेश और जेनिलिया एक ही कलर के ड्रेस पहने पहने हुए थे। इस कलर की ड्रेस में दोनों काफी खूबसूरत और डैशिंग लग रहे हैं। इस लवबर्ड वे नेवी ब्लू सूट पहना था, जिसमें दोनों काफी कूल दिख रहे हैं।

हालांकि, रितेशने लैक्मे फैशन वीक में अकेले भी रैंप पर वॉक किया। लंबी दाढ़ी और चश्मा उनको शानदार लुक दे रहा था। रैंप वॉक पर दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। इस फैशन वीक से रितेश और जेनेलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि आज जेनेलिया फिल्मी पर्दे से दूर हो चुकी हैं और फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। रितेश और जेनेलिया ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों की शादी को 7 साल से हो चुके है। दोनों के दो बच्चे भी हैं दोनों लड़के है बड़े बेटे का नाम रियान है और छोटे बेटे का नाम राहिल है।


 

Neha