टाइम्स ग्रुप की चेयरमैन इंदु जैन का निधन, रितेश देशमुख ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वह ऐसी शख्सियत थी जिसने कई जिंदगियां रोशन कीं

5/14/2021 1:26:42 PM

मुंबई. टाइम्स ग्रुप की चेयरमैन इंदु जैन का निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में इंदु ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इंदु के निधन से टाइम्स ग्रुप को बहुत बड़ा झटका लगा है। इंदु पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। एक्टर रितेश देशमुख ने श्रद्धांजलि दी है।


 एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा- 'श्रीमति इंदु जैन के जाने से बहुत दुखी हूं। वह टाइम्स ऑफ इंडिया और उसके कई इनिशिएटिव्स में अहम रोल निभाया और गाइड करती रहीं। वह एक ऐसी समाज सेविका थीं, जिन्होंने कई जिंदगियां रोशन कीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। विनीत जैन जी और पूरे टाइम्स परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।' फैंस इस ट्वीट्स को लाइक कर रहे हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।


बता दें इंदु जैन द टाइम्स फाउंडेशन की चेयरमैन थीं। इसकी स्थापना इंदु ने ही की थी। वह भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की अध्यक्षा भी थीं, जो प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान करता है। साल 2016 में इंदु को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था।


 

Content Writer

Parminder Kaur