मराठी फिल्म ‘मौली’ के गानें में एक साथ नजर आएंगे रितेश-जेनेलिया

12/3/2018 12:03:59 AM

मुम्बईः रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा मराठी फिल्म ‘मौली’ के एक गीत में एक साथ नजर आएंगे। खबरों के अनुसार करीब चार वर्ष बाद रितेश और जेनेलिया उनकी निर्माण कंपनी के अधीन बन रही फिल्म ‘मौली’ में होली के एक विशेष गीत में नजर आएंगे। गीत ‘सर्फ लावुन दुवुन ताक‘ में दोनों साथ नजर आएंगे। यह गीत कल जारी किया जाएगा। दोनों चार वर्ष पहले रितेश की पहली मराठी फिल्म ‘लय भारी‘ में एक होली के गीत में ही साथ नजर आए थे।      
 

रितेश ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं जेनेलिया के साथ काम करने का कोई मौका नहीं छोडऩा चाहता। मैंने वास्तव में उन्हें यह गीत करने के लिए मनाया है। अजय-अतुल का यह एक बेहतरीन गीत है। उम्मीद है कि लोगों को भी उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे करने में मजा आया।’’ आदित्य सरपोतदर ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में सैयामि खेर भी नजर आएंगी। फिल्म ‘मौली’ 14 दिसम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

 


 

Pawan Insha