बेटे रियान की बर्थडे बार्टी में बच्चे बने रितेश-जेनेलिया, दोनों लाडलों संग हाथ जोड़ दिए पोज

11/26/2023 1:11:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल होने के साथ ही एक बेस्ट पेरेंट्स भी हैं। दोनों अपने दोनों बेटों की खूब केयर करते हैं। बीते शनिवार रितेश और जेनेलिया का बड़ा बेटा रियान 9 साल का हो गया। इस मौके पर कपल ने एक पार्टी होस्ट की, जहां देशमुख फैमिली एक साथ नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रितेश और जेनेलिया अपने दोनों बेटों के साथ पोज दे रहे हैं।

इन फोटोज में जो सबसे खास बात है वो है कि सभी हाथ जोड़कर पोज दे रहे हैंं। रितेश-जेनेलिया और उनके बच्चे सभी कैमरे के सामने दोनों हाथ जोड़े नजर आ रहे है और उनका ये अंदाज सबका दिल जीत रहा है।

इस दौरान जेनेलिया के दोनों लाडले पिंक और ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं।

वहीं, जेनेलिया और रितेश बेटे की बर्थडे पार्टी में बच्चों की तरह कपड़े पहने बच्चे बने नजर आ रहे हैं।

 

बता दें, जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने फरवरी 2012 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद कपल ने 2014 में रियान का स्वागत किया। वहीं 2016 में जेनेलिया दूसरे बेटे की मां बनीं, जिसका नाम राहिल है। 

 
 

Content Writer

suman prajapati