कभी जेनेलिया और रितेश के रिश्ते के सख्त खिलाफ थे पिता विलासराव देखमुख, जानें कैसे बनी जोड़ी

12/17/2017 10:34:08 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख आज 39 साल के हो गए हैं। उनके फिल्मों में हर किरदार को फैंस काफी पसंद करते हैं। रितेश एक्टिंग के साथ टीवी प्रजेंटर और प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रैस जेनेलिया डिसूजा से साथ 3 फरवरी 2012 को शादी की। वैसे बॉलीवुड में दोनों की जोड़ी को काफी चार्मिंग और क्यूट कपल माना गया है।

रितेश और जेनेलिया की लव स्टोरी काफी मजेदार थी। आज हम रितेश के बर्थडे के खास मौके पर दोनों के लव स्टोरी के बारे में बताएंगे कि आखिर इनको एक दूसरे का होने के लिए काफी मुसिबतों के सामना करना पड़ा। 

बताया जाता है कि रितेश के पिता विलासराव देखमुख को यह रिश्ता पसंद नहीं था। लेकिन कहते हैं ना प्यार सच्चा हो तो सारी कायनात उसे मिलाने की जद्दोजहद में लग जाती है। समय के साथ रितेश के पिता दोनों के रिश्ते के लिए मान गए। वैसे रितेश-जेनेलिया की पहली मुलाकात काफी मजेदार थी।

खबरों की मानें तो दोनों की पहली मुलाकात हैदराबाद में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के टेस्ट शूट के दौरान हुई। जेनेलिया पहली बार रितेश से एयरपोर्ट पर मिली। उन दिनों उनके पिता महाराष्ट्र के सीएम थे। जेनिलया ने एयरपोर्ट पर रितेश को नजर अंदाज किया था। उन्हें मालूम था कि रितेश एक मंत्री के बेटे हैं। वह समझती थीं कि रितेश अमीर घर के बिगड़े लड़के होंगे।

इससे पहले कि रितेश उन्हें अवॉइड करते जेनेलिया ने उन्हें नजरअंदाज किया। अपने घरवालों के प्रति रितेश का प्यार और सम्मान एक्ट्रेस के दिल को छू गया। जिसके कारण वह रितेश से काफी इंप्रेस हो गईं थीं। वह फिल्म 'तुझे मेरी कसम' की शूटिंग के दौरान रितेश जेनेलिया को पसंद करने लगे थे। शूटिंग होने के बाद वह जेनेलिया को काफी मिस करने लग गए थे। धीरे-धीरे दोनों की फोन पर बातें होने लगीं। वे बाहर मिलने-जुलने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। 10 साल तक इस कपल ने एक-दूसरे को डेट किया।

बता दें कि बॉलीवुड के इस क्यूट कपल की दो बार शादी हुई है। पहले क्रिश्चियन वेडिंग हुई फिर महाराष्ट्रियन। जेनेलिया क्रिश्चियन परिवार से हैं इसलिए पहले चर्च में शादी हुई। दूसरी बार महाराष्ट्रियन रीति रिवाज के साथ दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। रितेश अब दो बच्चों के पिता बन चुके हैं।