सिडनी में स्पॉट हुई रीटा ओरा, स्टाइलिश लुक से फैंस को किया इंप्रेस

1/16/2022 7:11:26 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस रीटा ओरा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। लुक के कारण एक्ट्रेस को अक्सर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को सिडनी में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में रीटा व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू शॉर्ट्स में नजर आ रही है, जिसे एक्ट्रेस ने ब्लू शर्ट के साथ टीम-अप किया हुआ है। फेस मास्क और चश्मे से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो रीटा हाल ही में फिल्म Twist में नजर आई थी। ये फिल्म 29 January 2021 को रिलीज हुई थी। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।

Content Writer

Parminder Kaur