न्यूयॉर्क में स्पॉट हुई रीटा ओरा, स्टाइलिश लुक से फैंस को किया इंप्रेस

9/12/2021 4:51:09 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस रीटा ओरा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। लुक के कारण एक्ट्रेस को अक्सर स्पॉट किया जाता है।

हाल ही में एक्ट्रेस को न्यूयॉर्क में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में रीटा व्हाइट टॉप और कलरफुल ट्राउजर में नजर आ रही है, जिसे एक्ट्रेस ने ग्रीन लॉन्ग कोट से टीम-अप किया हुआ है।

इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप, हाई बन और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो रीटा हाल ही में फिल्म Twist में नजर आई थी। ये फिल्म 29 January 2021 को रिलीज हुई थी। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था। 

Content Writer

Parminder Kaur