न्यूयाॅर्क की सड़कों पर छाया रीटा ओरा के हुस्न का जादू, फर्र वाले लाॅन्ग कोट में हसीना का दिखा स्टाइलिश लुक

1/1/2024 3:47:34 PM

लंदन : हॉलीवुड स्टार रीटा ओरा अपने काम के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। रीटा ओरा को जब भी पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया जाता है तो उनका अंदाज हमेशा ही सुर्खियां बटोर लेता है। हाल ही में हसीना को न्यूयाॅर्क की सड़कों पर कैप्चर किया गया।

रीटा किसी इवेंट के लिए रवाना हो रही थीं। इस दौरान हाॅलीवुड स्टार का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। लुक की बात करें तो , 33 वर्षीय हाउ वी डू गायिका व्हाइट आउटफिट में नजर आईं।

उन्होंने इस आउटफिट के साथ व्हाइट कलर का फर्र वाला लाॅन्ग कोट पेयर किया था। रीटा ने व्हाइट हाई हील्स बूट से लुक को पूरा किया। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, ग्लोसी लिप्स और शेड्स हसीना के लुक को चार चांद लगा रहे हैं। हसीना की मिलियन डाॅलर स्माइल हर किसी का दिल जीत रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों का काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma