रीता भादुड़ी का हुआ अंतिम संस्कार, तस्वीरें आई सामने

7/17/2018 2:23:03 PM

मुंबई: एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का अंतिम संस्कार हो गया है। उन्हें 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में ही अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान कुछ तस्वीरें सामने आई है। रीता को आखिरी विदाई देने के लिए उनके फैंस और कई साथी कलाकार भी नजर आए। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

 

नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। किडनी संबंधी समस्या से गुजर रहीं रीता पिछले 10 दिनों से विले पार्ले के सुजय अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी किडनी कमजोर थीं और वह डायलिसिस पर थी।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "रीता भादुड़ी रात लगभग 1.30 के आसपास दम तोड़ दिया और उनके परिवार के सदस्य सुबह 4 बजे के आसपास उनका शव ले गए।" (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

बता दें कि रीता भादुड़ी की मौत की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। कई टीवी कलाकारों ने दिवंगत अभिनेत्री के अचानक निधन पर दुख जाहिर किया है। टीवी कलाकारों में - अनुप सोनी, विवेक दहिया और शिशिर शर्मा ने इंडस्ट्री में को हुए इस बड़ी क्षति के लिए दुख जताया है। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

Punjab Kesari