नहीं रहे ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर:58 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली अंतिम स

2/9/2021 2:31:02 PM

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखदभरी खबर सामने आई है। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया है। राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। खबर है कि सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

इस दुखद खबर की पुष्टि दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने की। उन्होंने कहा-मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं। 

PunjabKesari

बता दें कि राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में साल 1985 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का डायरेक्शन भी किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News