इंतजार खत्म: 1 साल बाद कल मुंबई लौटेंगे ऋषि कपूर, बेटी रिद्धिमा ने यूं जाहिर की खुशी

9/9/2019 4:40:01 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर बीते 1 साल से  न्यूयॉर्क में हैं।  ऋषि न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। फिलहाल, ऋषि कैंसर फ्री हो चुके हैं। उनके परिवार से लेकर फैंस तक  ऋषि के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों यह साफ हो गया था कि ऋषि कपूर सितंबर के महीने में भारत लौटेंगे।

लेकिन कब लौटेंगे ये किसी को खबर नहीं थी। वहीं अब नई रिपोर्ट्स में ऋषि कपूर के आने की तारीख सामने आ रही है। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि कपूर 10 सितंबर यानी मंगलवार को वापस लौट रहे हैं।

इतना ही नहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पैरेंट्स की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- वो लोग आ रहे हैं। रिद्धिमा के पोस्ट से ये कंफर्म हो गया है कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह आखिरकार मुंबई लौट रहे हैं।

 

पत्नी नीतू सिंह ने हर समय रखा ख्याल 

न्यूयॉर्क में कैंसर के इलाज के दौरान ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह हर समय में उनके साथ खड़ी रहीं उनको हिम्मत और हौसला दिया। इस बात का खुलासा खुद ऋषि ने एक इंटरव्यू में किया। ऋषि और नीतू ने इस बात का भी खुलासा किया कि अपने फादर की बीमारी के बारे में जानने के बाद किस तरह रणबीर कपूर की आंखों से आंसू गिरने लगे थे।

उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था लेकिन खुद को शांत करके रणबीर सब कुछ छोड़कर ऋषि कपूर का इलाज कराने उन्हें न्यूयॉर्क लेकर चले गए थे।बता दें कि कई बॉलीवुड स्टार्स ऋषि कपूर से मिलने और उनकी सेहत का हाल-चाल जानने के लिए न्यूयॉर्क भी पहुंचे। 

काम की बात करें तो ऋषि फिल्म 'झूठा कहीं का' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीप कांग ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में ऋषि के साथ जिमी शेरगिल, लिलिट दुबे, ओमकार कपूर और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो जल्द ही अपना इलाज करवाकर जल्द वतन वापसी कर सकते हैं। वो खुद भी इंडस्ट्री में वापसी करने के एक्साइटेड हैं। 

Smita Sharma