प्रिया प्रकाश की फोटो शेयर कर ट्रोल हुए ऋषि कपूर, लोगो ने कहा- ''तैमूर पर ध्यान दो, तीन दिन से...

2/17/2018 11:28:21 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अक्सर अपने बेबॉक ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी अदाओं से सबको घायल करने वाली प्रिया प्रकाश की आंखों पर फिदा हो गए और उन्होंने ट्वीट कर उनकी जमकर तारीफ की।

ऋषि कपूर ने लिखा, मैं ये भविष्याणी करता हूं कि इस लड़की को बहुत स्टारडम मिलने वाला है। मेरी प्यारी प्रिया, आने वाले टाइम में लोग तुम्हें देखने के लिए बेताब होंगे। 

अब हमेशा की तरह ऋषि कपूर के ट्वीट पर बवाल होना तो लाजिमी ही था। ऋषि ने जैसी ही प्रिया की तारीफों के पुल बांधे ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रिया की तारीफ कर ऋषि सोशल साइट यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

एक यूजर ने तो ऋषि को सलाह देते हुए लिखा, 'उम्र का तो लिहाज कर लो। कब्र में पैर लटके हुए हैं और भावनाओं को काबू नहीं कर पा रहे हो'। एक अन्य यूजर ने तो तैमूर का नाम लेते हुए कहा, 'प्रिया प्रकाश से फुर्सत मिल गई हो तो तैमूर पे भी ध्यान दे दो। दलिया नही खा रहा है वो।' वहीं किसी ने यहां तक लिख दिया 'अंकल खुदा का खौफ खाओं, बेटी की उम्र की हैं।' बता दें कि ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन के साथ 27 साल बाद एक बार फिर प्रमुख किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।