राम रहीम समेत इन धर्म गुरुओं पर भड़के ऋषि कपूर कहा फ्रॉड, रखी ये मांग

8/26/2017 12:47:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर हमेशा से ही अपने ह्यूमर से विवादों के कारण चर्चा में ही रहते हैं। हाल ही में सुर्खियों में आए राम रहीम मामले पर ऋषि ने ट्वीट कर ढोंगी धर्मगुरूओं के खिलाफ सरकार से सख्त कारवाई की मांग की है।

ट्विटर पर ऋषि कपूर ने लिखा, ढोंगी चोर-लुटेरे और धोखेबाज बाबाओं पर अंधभक्ति। सरकार को इन ढोंगियों को कड़ी सजा देनी चाहिए। सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद सभी क्रिमिनल हैं। राम रहीम के समर्थकों ने आगजनी और हिंसा की। ऋषि ने ट्वीट कर कहा, डेरा की सभी संपत्तियों को बेचकर देश को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। गुरमीत के फॉलोवर्स को शर्म आनी चाहिए। इनके लिए कोई सम्मान नहीं है। 


बता दें कि कल ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस के आरोप में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इसके बाद राम रहीम को जेल भेज दिया गया।  सोमवार को कोर्ट राम रहीम की सजा पर फैसला सुनाएगा। राम रहीम पर आए फैसले को बॉलीवुड सितारों ने सराहा है। वहीं सिंगर मीका को गुरमीत का समर्थन करने पर लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा था।