OMG: जूतों की कीमत देख ऋषि कपूर ने लिखा, 'जूता सोने का हो या चांदी का पहना तो पैरों में जाता है'
6/28/2019 11:06:37 AM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अकसर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उनके द्वारा शेयर की गई जूतों की तस्वीरें चर्चा में हैं। दरअसल, न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर जूतों के एक शोरूम में गए। इस दौरान उन्हें वहां जूतों की 12000 से ज्यादा कलेक्शन देखनें को मिलें। जिसे देखकर वह काफी हैरान हो गए। जब ऋषि को इन जूतों की कीमत के बारें में पता लगा तो वह हैरान रह गए।
Biggest sneaker store I have seen with more than 12,000 styles and models in NY. Shocked to see sneakers sell for $40,000/$27,000/$25,000/$20,000 etc...Most sell for$5,000 and above. pic.twitter.com/a3nY8SLvbB
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 27, 2019
बता दें इन जूतों की कीमत इतनी थी कि आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, इन जूतों की कीमत 5000 डालर से लेकर 40 हजार डालर तक है यानी भारतीय रुपए के हिसाब से 4 लाख से लेकर 28 लाख तक ।
Zoom on to the prices below and see it. Reminded of the saying. “Joota sone ka ho ya chaandi ka-pehna toh jaata hai paon mein” Crazy! pic.twitter.com/6NjemHFtzE
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 27, 2019
ऋषि कपूर को इनकी कीमत जानकर झटका लगा और जनाब हमेशा की तरह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके बारें में पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, जूता सोने का हो या चांदी का पहना तो पैरों में ही जाता है। वहीं ऋषि कपूर ने इन जूतों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
बता दें ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपना कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इलाज करवा रहे ऋषि कपूर जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'झूठा कहीं का' 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।