न होकर भी साथः पत्नी नीतू संग बहू-बेटे को आशीर्वाद देते नजर आए ऋषि कपूर, फैन द्वारा बनाई पोर्ट्रेट देख नम हुईं सबकी आंखे

4/22/2022 2:03:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के बेटे 14 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट संग शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल की शादी परिवार की मौजूदगी के बीच पूरे रीति रिवाजों के अनुसार हुई, लेकिन इस मौके पर परिवार को दिवंगत ऋषि कपूर की कमी खूब खली। रणवीर कपूर शादी के रस्मों के वक्त अपने पापा को खूब याद करते नजर आए। वहीं नीतू कपूर भी खास मौके पर ऋषि को याद कर इमोशनल होती दिखीं। अब शादी के बाद नीतू ने अपनी फैमिली संग ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस काफी भावुक हो रहे हैं।

 


दरअसल, नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन द्वारा बनाई गई पोर्ट्रेट शेयर की हैं, जिसमें वो अपने बहू-बेटे के साथ एक तरफ पोज देती नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ ऋषि कपूर भी दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

फोटो में रणबीर-आलिया शादी के जोड़े में दिख रहे हैं और उनके बगल में नीतू-ऋषि मुस्कुरा रहे हैं। फैन द्वारा बनाई गई इस तस्वीर में आदर्श परिवार की झलक देखने को मिल रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें, आलिया-रणबीर लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद पिछले हफ्ते शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल शादी में उनके करीबी दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए थे। शादी के तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुईं थीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News