One Month Death Anniversary: नीतू ने पति ऋषि के लिए लिखी खास कविता, कहा-''मुस्कुराहट दो,तब तक जब तक मैं जिंदा हूं''

5/31/2020 12:30:53 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को हमें अलविदा कहे पूरा 1 महीना हो गया है। चाहे ऋषि ने दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन उनके जबरदस्त अंदाज और एक्टिंग लोगों के दिलों में हैं। ऋषि के निधन कोएक महीना पूरे होने पर परिवारवाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रिद्धिमा कपूर सहानी के बाद अब नीतू कपूर ने भी अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ब्लू कलर की शर्ट और डेनिम में नजर आ रेह हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने एक कविता भी लिखी है।

उन्होंने लिखा-

'मुझे गुडबाय के साथ ही गुडलक भी विश करो। 
मुझे विश करो कि मैं अपने आगे का जीवन आंसुओं के साथ नहीं खुशी-खुशी बिता सकूं। 
मुझे एक मुस्कुराहट दो जिसे मैं अपने दिल में हमेशा के लिए सहेज कर रख सकूं। 
तब तक जब तक कि मैं जिंदा हूं।'

बेटी ने यूं किया याद 

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं थीं। रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पिता की फोटो शेयर की है। तस्वीर में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, भारत सहानी और रिद्धिमा की बेटी समारा सहानी भी हैं। तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने लिखा- 'आज एक महीना बीत गया, आप हमें याद आते हैं।' इसके अलावा रिद्धिमा कपूर सहानी ने हिब्रू में भी एक कहावत शेयर की है।

दामाद ने शेयर की तस्वीर

रिद्धिमा के पति और ऋषि कपूर के दामाद भरत सहानी ने भी अपने ससुरजी को याद करते हुए लिखा-'जो प्यार आपने मुझे दिया वो मैं कभी नहीं भूलूंगा। जो थोड़ा समय मैंने आपके साथ बिताया उसमें आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया।'भरत आगे लिखते हैं- 'मैं आज टूट गया हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। लव यू और आप बहुत याद आओगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे पापा।'

Smita Sharma