गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कैंसर पीड़ित ऋषि कपूर, लक्षणों को देखते हुए उनका कराया जाएगा कोरोना टेस्ट

4/30/2020 6:59:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को बुधवार देर रात मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। इस बात की जानकारी उनके भाई रणधीर कपूर ने दी। उन्होंने न्यूज एजेंसीपीटीआई सेसिर्फ इतना कहा-वह अस्पताल में है। वह कैंसर से पीड़ित है और उसे सांस लेने में तकलीफ है, इसलिए उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है।' जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार है। उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया जाएगा। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने दिया था स्पेशल पास

पिछले वीरवार से उनकी सेहत खराब बताई गई है। उन्हें भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास भी जारी किया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और हेल्थ डिपार्टमेंट को भी भेजी गईं थीं।

फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे ऋषि

ऋषि इसी साल फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। एक बार जब वे दिल्ली में एक फैैैैैैमिली फंक्शन हिस्सा लेने गए थे तब उन्हें वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय खुद ऋषि ने कहा था कि वह 'संक्रमण' से पीड़ित थे। मुंबई लौटने के बाद, उन्हें फिर से वायरल बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

2 अप्रैल से सोशल मीडिया से दूर

सोशल मीडिया परलॉजिकल और अग्रेसिव कमेंट्स के लिए फेमस ऋषि ने 2 अप्रैल के बाद ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। 

 

 2 साल पहले हुआ था कैंसर

2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। अमेरिका में पूरे वक्त उनके साथ पत्नी नीतू ही थीं। बेटा रणबीर कपूर कई बार उनसे मिलने न्यूयॉर्क गए थे। काम की बात करें तो वह दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म "द इंटर्न" के रीमेक में नजर आने वाले हैं।

Smita Sharma