पिता ऋषि की यादों में डूबी बेटी रिद्धिमा, शेयर की बचपन की तस्वीर

12/12/2020 12:19:38 PM

मुंबई. एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। रिद्धिमा पिता ऋषि के बहुत करीब थी। रिद्धिमा पिता से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती है। हाल ही में रिद्धिमा ने पिता ऋषि के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। जो वायरल हो रही है।


रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। पिता ऋषि ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है। रिद्धिमा कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रही है। ऋषि भी काफी यंग नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा बहुत क्यूट लग रही है। फैंस द्वारा इस तस्वीर को खूब देखा जा रहा है।


बता दें 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। एक्टर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में रिद्धिमा की मां नीतू कपूर शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अब एक्ट्रेस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद रिद्धिमा ने फैंस का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।

Parminder Kaur